सनसनीखेज वारदात: 7 मिनट में डकैतों ने किसान परिवार को बंधक बना कर जेवर और नगदी लूटी

रायसेन: सांची थाना क्षेत्र के करहोद गांव में बीती रात आठ नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने किसान के घर धावा बोलकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। बदमाश महज सात मिनट में तिजोरी तोड़कर करीब दो लाख रुपये नकद और चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए।जानकारी के मुताबिक, किसान रमेश लोधी अपने परिवार के साथ बरामदे में सो रहे थे, तभी बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

दंपति को बंधक बनाने के बाद उन्होंने बेटी ऊषा से तिजोरी की चाबी मांगी, लेकिन वह मौका पाकर घर से निकल गई और बाहर सूचना दी। इसी बीच बड़े बेटे हेमंत ने दरवाजा बंद कर ग्रामीणों को फोन से सतर्क किया।घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय मौके पर पहुंचे और तीन टीमों को बदमाशों की तलाश में लगाया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है।

Next Post

भाजपा ने राहुल पर साधा निशाना, चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने को प्रोपेगैंडा करार दिया

Wed Sep 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए चुनाव आयोग और चुनाव प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने को उनका प्रोपेगैंडा करार दिया। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि […]

You May Like