मतदाता सूची पुनरीक्षण: लापरवाही पर 81 अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई की तलवार

भोपाल:राजधानी में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 में भारी लापरवाही उजागर हुई है। नरेला विधानसभा क्षेत्र-151 में कामकाज ठीक से न होने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गोविंदपुरा एसडीएम रवीशकुमार श्रीवास्तव ने 4 सुपरवाइजर और 77 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस थमाए हैं।एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधितों पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13 और मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निलंबन से लेकर बर्खास्तगी तक शामिल है।

गौरतलब है कि इस बार मतदाता सूची का अद्यतन 2003 की सूची को आधार बनाकर किया जा रहा है। पुराने मतदाता स्वतः शामिल होंगे, जबकि नए नाम जोड़ने के लिए बीएलओ डोर-टू-डोर सर्वे और दस्तावेजों के सत्यापन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। प्रशासन की यह सख्ती मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

Next Post

भारतीय पर्यटकों को लुभाने के लिए मलेशिया के सबसे बड़े प्रांत पहांग का रोड शो

Wed Sep 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 सितंबर (वार्ता) प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर मलेशिया का सबसे बड़ा राज्य पहांग भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए दिल्ली और चेन्नई में व्यापारिक रोड शो कर रहा है। पहांग प्रांत की पर्यटन मंत्री पुआन लियोंग यू मान ने बुधवार को रोड शो से पहले एक संवाददाता […]

You May Like