दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों में एबीवीपी ईवीएम में कर रही है हेराफेरी: एनएसयूआई

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (वार्ता) नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है।
एनएसयूआई ने गुरुवार को एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि विभिन्न कॉलेजों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि ईवीएम पर जानबूझकर एबीवीपी उम्मीदवारों के नामों के सामने नीली स्याही के निशान लगाये गये हैं, ताकि मतदाताओं को प्रभावित किया जा सके। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बिगाड़ने और चुनाव को धांधली से प्रभावित करने का सीधा प्रयास है।
बयान में कहा गया है कि यह बेहद चिंताजनक है कि दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन एबीवीपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शीर्ष नेतृत्व के इशारों पर काम कर रहा है और चुनाव की निष्पक्षता तथा पारदर्शिता से समझौता कर रहा है। प्रशासन और एबीवीपी के बीच इस तरह की मिलीभगत लोकतंत्र की जड़ों पर प्रहार है।
एनएसयूआई की उम्मीदवार जॉसलिन नंदिता चौधरी और लवकुश भदाना ने कई कॉलेजों का दौरा कर चुनावी व्यवस्था में खामियों पर गहरी चिंता जतायी और एनएसयूआई की दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार को पराजित करने के सुनियोजित प्रयासों की निंदा की।
बयान में कहा गया है कि एनएसयूआई मांग करती है कि विश्वविद्यालय चुनाव प्राधिकरण तत्काल हस्तक्षेप करे, इस तरह की हेराफेरी को रोके और इन ऐतिहासिक चुनावों में पारदर्शिता सुनिश्चित करे।

Next Post

सुरजीत हॉकी अकादमी में खेल जगत के दिग्गजों ने खिलाड़ियों को हॉकी के गुर सिखाये

Thu Sep 18 , 2025
जालंधर, 18 सितंबर (वार्ता) राउंड ग्लास हॉकी अकादमी के तकनीकी प्रमुख ओलंपियन राजिंदर सिंह (वरिष्ठ), सुरजीत हॉकी सोसाइटी, जालंधर की कार्यकारी अध्यक्ष लखविंदर पाल सिंह खैरा और पंजाब हॉकी के महासचिव श्री अमरीक सिंह पवार ने गुरुवार संयुक्त रूप से सुरजीत हॉकी अकादमी का दौरा किया और वहाँ प्रशिक्षण ले […]

You May Like