अंबेडकर पर टिप्पणी करने वाले साधु संतों को मायावती ने दी नसीहत

लखनऊ, 13 सितंबर (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने शनिवार को साधु संतों को नसीहत देते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बारे में बोलने की बजाय चुप रहें तो अच्छा होगा क्योंकि वे लोग बाबा साहब की विद्वता के आगे कुछ नहीं हैं।
सुश्री मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “ जैसाकि विदित है कि आएदिन सुर्ख़ियों में बने रहने हेतु विवादित बयानबाज़ी करने वाले कुछ साधु-सन्तों को परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के भारतीय संविधान के निर्माण में रहे उनके अतुल्य योगदान के बारे में सही जानकारी नहीं होने के कारण इनको इस बारे में कोई भी ग़लत बयानबाज़ी आदि करने की बजाय यदि वे चुप रहें तो यह उचित होगा।”
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के अनुयायी, मनुस्मृति का विरोध क्यों करते हैं? उसे भी इनको अपनी जातिवादी द्वेष की भावना को त्याग कर ज़रूर समझना चाहिये।
उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ, इन्हें यह भी मालूम होना चाहिये कि बाबा साहेब महान् विद्वान व्यक्तित्व थे। इस मामले में कोई भी टीका-टिप्पणी करने वाले साधु-सन्त, इनकी विद्वता के मामले में कुछ भी नहीं हैं। अतः इस बारे में भी कुछ कहने से पहले इनको ज़रूर बचना चाहिये, यही नेक सलाह है।

Next Post

नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की पहली राजनैतिक पाठशाला काशी

Sat Sep 13 , 2025
वाराणसी, 13 सितंबर (वार्ता) नेपाल की नवनियुक्त प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने 1975 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की थी। पड़ोसी देश अब शांति की ओर अग्रसर है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शुक्रवार रात सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री पद की […]

You May Like