नयी दिल्ली, 11 सितंबर (वार्ता) गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
राष्ट्रपति सचिवालय से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार श्री देवव्रत अपने मौजूदा कर्तव्यों के अतिरिक्त, महाराष्ट्र के राज्यपाल का पदभार भी संभालेंगे।
महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री सी. पी. राधाकृष्णन थे। उन्होंने उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद यह पद छोड़ दिया है।
श्री राधाकृष्णन ने नौ सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को हरा कर जीत हासिल की थी।
