ट्रम्प ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के खिलाफ 20 अरब डॉलर का मानहानि का मुकदमा किया दायर

वाशिंगटन, 09 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के खिलाफ 20 अरब डॉलर का मानहानि का मुकदमा दायर किया है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि अखबार ने यह झूठा दावा किया कि उन्होंने 2003 में जेफ्री एपस्टीन के 50वें जन्मदिन के लिए एक अश्लील नोट लिखा था।

मियामी की संघीय अदालत में सोमवार को यह मुकदमा दायर किया गया जो कि मीडिया के खिलाफ श्री ट्रम्प के सबसे आक्रामक कानूनी हमलों में से एक है। 18 पन्नों के इस मुकदमे में उनके वकीलों ने जर्नल और उसकी मूल कंपनी डाउ जोन्स पर “पत्रकारिता की नैतिकता में घोर विफलता” का आरोप लगाया और कहा कि “कोई भी प्रामाणिक पत्र या चित्र मौजूद नहीं है।”

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इस विवाद के केंद्र में गिस्लेन मैक्सवेल द्वारा एपस्टीन के लिए संकलित एक “जन्मदिन पुस्तक” है, जिसे हाउस ओवरसाइट कमेटी के डेमोक्रेट्स ने पिछले सप्ताह जारी किया था।

एक प्रविष्टि में एक नग्न महिला की रूपरेखा से बना एक नोट था जिस पर कमर के नीचे “डोनाल्ड” के हस्ताक्षर थे। जर्नल ने इस नोट को ट्रम्प का बताया लेकिन व्हाइट हाउस के साथ-साथ उनकी कानूनी टीम ने इसे जाली करार दिया है।

श्री ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “वॉल स्ट्रीट जर्नल और व्यक्तिगत रूप से रूपर्ट मर्डोक को राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प द्वारा सीधे तौर पर चेतावनी दी गई थी कि कथित पत्र फर्जी है और अगर वे इसे छापते हैं तो उन पर मुकदमा चलाया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि मर्डोक ने निजी तौर पर “इसका ध्यान रखने” का वादा किया था।

जर्नल ने कहा कि वह अपनी खबर पर कायम है और उसने इसे बंद करने के अमेरिकी राष्ट्रपति के आह्वान को अस्वीकार कर दिया।

Next Post

सड़क अभाव में खटिया पर ढोए गए दंपती के शव, गांव में पसरा मातम

Tue Sep 9 , 2025
सीहोर। विकास के दावों की हकीकत सिद्दीकगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमरदड़ के भगतपुरा गांव में उजागर हुई. यहां सोमवार रात संदिग्ध हालात में 26 वर्षीय सोनू बंजारा का शव नीम के पेड़ से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी ममताबाई घर में मृत पड़ी थी. दोनों बच्चों की रात दादा-दादी […]

You May Like