कार चालक ने दो स्कूल छात्रों को मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के नरयावली थाना की पुलिस चौकी जरूवाखेड़ा अतंर्गत बीसमील तिराहे पर एक कार ने स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे दो छात्रों को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर बीना रोड पर बीसमील तिराहे के पास इंडिगो कार क्रमांक एमपी 15 सीए 6084 ने साइकिल सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई.

जिसे लोगों ने तत्काल एक दूसरों से संपर्क कर कार एंव चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, लोगों के बताएं अनुसार कार चालक सौरभ यादव खुरई निवासी शराब के नशे में था, जिसने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जरुवाखेड़ा दसवी के छात्र कृष्णा विश्वकर्मा पाली और निशांत यादव तोडा जो साइकिल से अपने घर जा रहे थे जिन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिसमें दोनों छात्र की हालत गंभीर है दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल इलाज हेतु रेफर किया गया है,घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस और स्कूल शिक्षक भी पहुंचे।

Next Post

मीडिया साम्राज्य के उत्तराधिकार की लड़ाई में मर्डोक परिवार के बीच समझौता

Tue Sep 9 , 2025
न्यूयॉर्क, 09 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के न्यूयॉर्क में रूपर्ट मर्डोक के रूढ़िवादी मीडिया साम्राज्य में वर्षों से चल रही उत्तराधिकार की लड़ाई अब समाप्त हो गई है और उनके बेटे लैकलन अब समाचार समूह का नियंत्रण संभालेंगे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को परिवार द्वारा घोषित इस समझौते से […]

You May Like