तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसा

मंडला। जिले के नेशनल हाईवे-30 पर बीजाडांडी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार से आ रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी अनुसार यह हादसा बीजाडांडी और कालपी के बीच वल्लार तिराहे के पास घटित हुआ। ऑटो में लगभग 12 से 14 लोग सवार थे, जो सभी ग्राम रोजकुंड के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी ग्रामीण अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे, तभी उनका ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक (क्रमांक एमपी 18 एच 5328) में पीछे से जा घुसा।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बीजाडांडी पुलिस और डायल-112 की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बीजाडांडी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, 5 यात्रियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, जबलपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Next Post

पहचान छिपाकर की दोस्ती, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल 

Fri Aug 28 , 2026
इंदौर. एक युवती ने वारिश उर्फ वीरू पर हिंदू बनकर उससे दोस्ती करने, होटल में जबरन शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. युवती का आरोप है कि अपनी वास्तविक पहचान सामने आने के बाद वारिश ने उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने […]

You May Like

मनोरंजन