गाजा युद्धविराम समझौते के तहत बंधकों की रिहाई पर चर्चा के लिए तैयार हमास

गाजा, 08 सितंबर (वार्ता) फिलिस्तीनी संगठन हमास ने कहा है कि वह गाजा में युद्ध की समाप्ति, इजरायल की पूर्ण वापसी और इस क्षेत्र के प्रशासन के लिए एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी समिति के गठन के बदले सभी बंधकों की रिहाई पर चर्चा के लिए तैयार है।
हमास ने रविवार को कहा कि उसे मध्यस्थों के माध्यम से अमेरिकी पक्ष से युद्धविराम समझौते के लिए ‘कुछ प्रस्ताव’ मिले हैं और वह लड़ाई रोकने के उद्देश्य से किसी भी पहल का स्वागत करता है।
हमास ने किसी भी समझौते के लिए इजरायल की ‘स्पष्ट प्रतिबद्धता’ की गारंटी की मांग करते हुए कहा है कि पिछले समझौतों की पुनरावृत्ति नहीं की जानी चाहिए, जिन्हें उसने अस्वीकार कर दिया था।
गौरतलब है अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर लिखा, “इजरायलियों ने मेरी शर्तें स्वीकार कर ली हैं। अब समय आ गया है कि हमास भी स्वीकार करे।” उन्होंने कहा: “यह मेरी आखिरी चेतावनी है, अब ऐसी कोई चेतावनी नहीं होगी!”

Next Post

उत्तर पश्चिमी तुर्की के तट पर नाव और तटरक्षक जहाज के बीच टक्कर में पांच प्रवासियों की मौत

Mon Sep 8 , 2025
इस्तानबुल, 08 सितंबर (वार्ता) तुर्की के उत्तर-पश्चिमी बालिकेसिर प्रांत के तट पर रविवार को एक नाव के तटरक्षक जहाज से टकराने पर पांच प्रवासियों की मौत हो गयी, एक लापता तथा एक अन्य घायल हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। बालिकेसिर गवर्नर कार्यालय ने एक बयान में कहा […]

You May Like