उज्जैन: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता कबीर दोहान सिंह आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित भस्मारती में शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने उनका स्वागत और सत्कार किया।
अभिनेता ने भस्मारती के दिव्य और अलौकिक दृश्य का अनुभव करते हुए इसे अविस्मरणीय क्षण बताया।
