
निवाली। नगर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर के तरुण विकास दल द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर कस्तूरबा कन्या वनवासी आश्रम में शिक्षक शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें श्री मति विजयश्री भिड़े वास्कले ,एवं वाइज़ शेख सर को तरुण विकार दल के द्वारा स्मृति चिन्ह सहित शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्षता सु श्री पुष्पा सिन्हा ,मुख्य अथिति बी ई ओ पी सी शर्मा ,विशेष अतिथि कन्हैया सिसोदिया , की कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार भगवान बंसल ने तरुण विकास दल के द्वारा किये गए सामाजिक के कार्यों के बारे में बताया व प्रत्येक वर्ष शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान करने की बात भी कही कार्यक्रम में शीतल शर्मा ,ओमप्रकाश राठौड़ ,जगदीश पाटिल , दीनदयाल मेवाडे, मयंक पंडित , पंकज बंसल , आदि लोग उपस्थित थे वही पंकज बंसल के द्वारा सभी उपस्थित शिक्षकों सम्मान स्वरूप पेन भेंट की को पेन देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन महेंद्र गोयल के द्वारा किया गया वही आभार विवेक चंदात्रे के द्वारा माना गया
