
सीहोर। जिला मुख्यालय के इंदौर नाका क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया. ट्रैक्टर लेकर आए एक ट्राले के चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर में टक्कर मार दी. जिससे ट्रैक्टर स्टार्ट होकर आगे बढ़ गया. जिसकी चपेट में आकर महिला मामूली घायल हो गई, जबकि ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ी दो बाइक को रौंदता हुआ रूक गया. इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज होने से इंकार किया है.
जानकारी अनुसार स्थानीय इंदौर नाके पर एक ट्रैक्टर शोरूम के समीप ट्रैक्टरों से लदे एक ट्राले के चालक ने सड़क पर खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मार दी. धक्का लगने से ट्रैक्टर स्टार्ट होकर आगे बढ़ गया. इस दौरान करीब खड़ी महिला चपेट में आने से बाल- बाल बची. हालांकि उसे मामूली चोट आई है. इसके बाद ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी दो बाइक को रौंद डाला. तभी ट्रैक्टर चालक फुर्ती से सीट पर बैठा और बे्रक लगा दिए अन्यथा बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था. मामले में किसी भी पक्ष द्वारा थाने में प्रकरण दर्ज नहीं कराया है.
