चावल, गेहूं, चीनी, दालें सस्ती; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 15 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल की औसत कीमत घट गयी। चावल के साथ गेहूं, चीनी और दालें भी सस्ती हुईं। वहीं, खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया।
चावल की औसत कीमत 37 रुपये घटकर 3,818.29 रुपये प्रति क्विंटल पर रह गयी। गेहूं भी 14 रुपये गिरकर 2,857.13 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे की कीमत में दो रुपये की नरमी रही और यह 3,312.86 रुपये प्रति क्विंटल बिका।
खाद्य तेलों में आज घट-बढ़ देखी गयी। मूंगफली तेल की औसत कीमत 212 रुपये और वनस्पति की 74 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। वहीं, सरसों तेल 34 रुपये और सोया तेल 38 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त में रहा। पाम ऑयल की कीमत 21 रुपये प्रति क्विंटल और सूरजमुखी तेल 27 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।
दाल-दलहनों में मूंग दाल औसतन 35 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। मसूर दाल की कीमत 93 रुपये और चना दाल की 60 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। उड़द दाल 26 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई। तुअर दाल के दाम भी 123 रुपये प्रति क्विंटल घटे।
गुड़-चीनी: मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 18 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चीनी भी पांच रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

Next Post

वेनेजुएला महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग, निवेश को उत्सुक

Sat Nov 15 , 2025
विशाखापत्तनम, 15 नवंबर (वार्ता) दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला ने दुर्लभ खनिज क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग स्थापित करने और इस क्षेत्र में भारत से निवेश आकर्षित करने की इच्छा प्रकट की है। भारत ने वेनेजुएला से भारतीय औषधियों के लिए बाजार व्यवस्था को आसान बनाने का सुझाव दिया है […]

You May Like