वार्ड 8: उत्तरी बंगलिया में शिक्षकों का सम्मान 

इटारसी। वार्ड क्रमांक 8 उत्तरी बंगलिया स्थित एस.एस.डी.एस.एम. माध्यमिक शाला में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथियों ने विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों का सम्मान किया।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद ज्योति राजकुमार बाबरिया तथा पशुपतिनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मेहरबान सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके समाज निर्माण और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में निभाई जा रही अहम भूमिका की सराहना की।

समारोह में विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। माहौल भावनात्मक और प्रेरणादायी रहा।

इस अवसर पर स्कूल संचालक विनोद योगी, स्कूल संचालिका साधना योगी, विद्यालय परिवार, वार्डवासी तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Next Post

मृत बच्ची के परिजनों का एमवाय में धरना, एक करोड़ मुआवजे की मांग

Sat Sep 6 , 2025
इंदौर। एमवाय अस्पताल में दो नवजात शिशुओं की मौत का मामला सरकार के लिए सिरदर्द बन गया है।  आज बच्ची के परिजनों ने एमवाय अस्पताल में धरना दिया और 1 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की है। वही दूसरी तरफ सरदारपुर विधायक ने न्यायिक जांच और दोषियों के खिलाफ कारवाई […]

You May Like