सड़क की बदहाली का दंश झेल रहे वाशिंदे, हो रहे हादसे

जबलपुर:नगर पालिका पनागर रोड निर्माण में कितना बढ़िया कार्य कर रही है। यह तो मौके पर सड़कों की यथा स्थिति स्वयं बयां कर रही है। हजारों रुपए की मासिक पेमेंट लेने वाले यहां के इंजीनियर सड़क निर्माण कर रैंप तक नहीं बना रहे हैं। शिकवा शिकायत आने पर महज मिट्टी डालकर यहां के निवासियों को आवागमन करने मजबूर कर रहे हैं। वही बारिश का मौसम होने के कारण पानी गिरते ही यह मिट्टी पूरे मार्ग में फैल रही है और वार्डवासी दुर्घटनाओं का रोजाना शिकार हो रहे है। वहीं गणेश उत्सव के दौरान आवागमन करने वाले भक्तगण भी दुर्घटनाओं के सामने विवश हो रहे हैं। अनेक शिकायतें करने के बाद भी नगर पालिका की जिम्मेदार मूकदर्शक बने बैठे हुए हैं।
बताया गया कि प्रताप वार्ड से शिवाजी वार्ड होकर गुजरने वाली सड़क का निर्माण तो हुआ, लेकिन इस पर रैंप काफी समय बीतने के बाद अभी तक नहीं बनाया गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गणेशोत्सव पर्व में जब जगह-जगह पंडाल सज रहे हैं और लोग घरों से निकलकर दर्शन के लिए जा रहे हैं। तब इस सड़क की खराब स्थिति ने उनकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया है।
नहीं बना पाए रैंप
लोगों की माने तो सड़क निर्माण के बाद से ही रैंप न होने के कारण यह राहगीरों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रही है।स्थानीय निवासियों ने नगरपालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जब से सड़क बनी है, तब से इस पर कोई ध्यान ही नहीं दिया गया। गणेशोत्सव जैसे महत्वपूर्ण समय में भी जिम्मेदारों की उदासीनता से यह साफ है कि जन समस्याओं को गंभीरता से बिल्कुल भी नहीं लिया जा रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द सड़क पर रैंप बनाने और इसकी मरम्मत करने की मांग की है।
रोजाना हो रहे हादसे
वार्ड वासियों ने बताया कि प्रताप वार्ड को शिवाजी वार्ड से जोड़ने वाली उक्त सड़क की शुरुआत एक तिराहे से होती है। यहां पर करीब 10 इंच का रैंप बनाना शेष है, जोकि काफी समय बीतने के बाद भी नहीं बनाया गया। नियम एवं कानून को दरकिनार कर रैंप के उलट यहां पर मिट्टी डाल दी गई। बारिश के चलते मिट्टी रोड तक आ गई और फिसलन नुमा स्थिति निर्मित हो चुकी है, जिस कारण आवागमन करने वाले सभी लोगों को रोजाना सुबह से शाम तक हादसे का शिकार होना पड़ रहा है।
इनका कहना है
रोड बने अनेकों महीने बीत गए लेकिन नपा.का पीडब्ल्यूडी विभाग से अनेकों बार शिकायत के बाद भी कोई अधिकारी देखने नहीं आया ठेकेदार द्वारा रोड बनाकर रैंप नहीं बनाया जिससे रोज दो पहिया वाहन चालक गिर रहे है
प्रियंका शर्मा
प्रताप वार्ड पार्षद

पटेल गंज वाली रोड हनुमान मंदिर तक बनेगी इसलिए रैंप ठेकेदार द्वारा नहीं बनाए गए है,गणेश उत्सव के लिए विसर्जन के पहले मुरम ठेकेदार द्वारा डलवाई जायेगी
शीतल कुशवाहा
पार्षद
शिवाजी वार्ड

रोज बच्चे खेलते हुए या स्कूल जाते हुए बैग लिए गिर जाते है कोई सुनने वाला तक नहीं है
सुनीता बाई
वार्ड निवासी

गणेश जी हमारी समिति द्वारा स्थापित किए गए है विसर्जन में ले जाना मुश्किल ना बने कब नपा के अधिकारी रैंप बना पाएंगे
अतुल असाटी
गणेश पंडाल समिति सदस्य
शिवाजी वार्ड पनागर

Next Post

पवन कल्याण को मार्शल आर्ट्स से मिला नाम, सिनेमा ने दिया मुकाम

Tue Sep 2 , 2025
साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर पवन कल्याण आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। असली नाम कोनिडेला कल्याण बाबू रखने वाले पवन ने फिल्मों में आने से पहले मार्शल आर्ट्स से अपनी पहचान बनाई। साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण का जन्म 2 […]

You May Like