मुरैना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार दोपहर बानमौर स्थित रिठौरा औद्योगिक इकाई पिपरसेवा पहुंचे। पिपरसेवा हेलीपेड पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां मुख्यमंत्री ने हाइड्रोजन इकाई का भूमि पूजन किया और स्थानीय उद्योगपतियों से चर्चा की। इसके बाद आमसभा को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री दोपहर में शनि मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन करेंगे। इसके बाद वापस पिपरसेवा हेलीपेड लौटेंगे।
मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव पोरसा रहेगा। वे दोपहर 1:25 बजे ग्राम रजौधा पहुंचकर संदीपनी स्कूल का लोकार्पण करेंगे। साथ ही आसमानी माता मंदिर भी जाएंगे। यह मंदिर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पैतृक गांव में स्थित है। इसके बाद मुख्यमंत्री अंबाह पहुंचेंगे, जहां अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 9 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
