पहली छमाही में घरों की सुस्त बिक्री के बाद डेवलपर्स को त्योहारी मौसम से उम्मीद

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (वार्ता) इस साल पहली छमाही में घरों की बिक्री में सुस्ती के बाद निवेशक त्योहारी सीजन में मांग आने की उम्मीद कर रहे हैं।

हाउसिंग डॉट कॉम की बुधवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि गणेश उत्सव से शुरू होकर नवरात्रि और दिवाली तक हर साल देश में सबसे अधिक लोग घर खरीदते हैं। यह त्योहारी मौसम वार्षिक बिक्री में लगभग एक-तिहाई योगदान देता है।

रियल एस्टेट के बारे में डिजिटल जानकारी देने वाली कंपनी आरईए इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीन शर्मा ने कहा कि साल 2025 की पहली छमाही अपेक्षाकृत संतुलित रही है। त्योहारी मौसम में नये उत्साह के साथ डेवलपर आकर्षक पेशकश के साथ बड़े प्रोजेक्ट पेश करने की तैयारी में हैं। उसने उम्मीद जतायी कि मध्यम और प्रीमियम सेगमेंट में स्थिर मांग, उपभोक्ता विश्वास में सुधार, और लाइफस्टाइल आधारित हाउसिंग पर बढ़ते फोकस के कारण चौथी तिमाही मांग में सुधार होगा।

हाउसिंग डॉट कॉम ने बताया कि पिछले पाँच वर्षों में (2020–24) सितंबर से दिसंबर तक के चार महीने लगातार हाउसिंग बिक्री के लिए सबसे मजबूत साबित हुये हैं। डेवलपर आमतौर पर नये लॉन्च, ऑफर और विपणन अभियान को त्योहारों के साथ जोड़ते हैं, जबकि खरीदार बड़ी खरीदारी की योजना इसी दौरान बनाते हैं, जिससे चौथी तिमाही पूरे साल के प्रदर्शन के लिए निर्णायक हो जाती है।

 

Next Post

गेहूं-चावल सस्ता, खाद्य तेलों-दालों में घटबढ़, चीनी मजबूत

Wed Aug 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल और गेहूं के औसत भाव बढ़ गये। चीनी की कीमतों में भी तेजी रही जबकि दालों और खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में नवंबर का पाम […]

You May Like