नयी दिल्ली, 27 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल और गेहूं के औसत भाव बढ़ गये। चीनी की कीमतों में भी तेजी रही जबकि दालों और खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में नवंबर का पाम ऑयल वायदा 19 रिंगिट चढ़कर 4,489 रिंगिट प्रति टन बोला गया। वहीं, अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 53.47 डॉलर के भाव बोला गया।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 75 रुपये घटकर 3,764.08 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 33 रुपये प्रति क्विंटल की नरमी के साथ 2,804.78 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे की कीमत 22 रुपये टूटकर 3,271.26 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी।
सरसों तेल औसतन 85 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया। सूरजमुखी तेल 26 रुपये और मूंगफली तेल 83 रुपये चढ़ गया। वनस्पति 47 रुपये और पाम ऑयल 90 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ। सोया तेल 41 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया।
दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 35 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। चना दाल 26 रुपये और उड़द दाल 34 रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी। मूंग दाल में छह रुपये की गिरावट रही। मसूर दाल की कीमत छह रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है। गुड़ की औसत कीमत नौ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चीनी भी करीब 23 रुपये महंगी हुई।
