
खंडवा। इंदिरा सागर बनने के बाद पर्यटन की बड़ी संभावनाएं नजर आ रही हैं। यह बात अलग है कि सरकार और प्रशासन एक पांव आगे बढ़ाता है, तो चार कदम पीछे हट जाता है। हनुमंतिया पर भी करोड़ों खर्च किए गए । बाद में पुरानी पिक्चर के पोस्टर की तरह इसे सरकार ने हटा दिया।
अब कलेक्टर की जनसुनवाई में एक जागरुक व्यक्ति ने ऐसा सुझाव दिया है, जिसे मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम ने लागू करना चाहिए। यह व्यक्ति खुद ही इंदिरा सागर के किनारे वाले पर्यटकों पर पर्यटन स्थलों पर नाव और बोट चलाने की अनुमति मांग रहा है। कलेक्टर को भी यह सुझाव पसंद आया और उन्होंने अपर कलेक्टर अरविंद चौहान को इसकी संभावनाएं तलाशने के लिए नियुक्त कर दिया।
जनसुनवाई में पुनासा विकासखंड के ग्राम छाल्पीखुर्द निवासी पवन पिता मोहनदास ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर इंदिरासागर जलाशय, सिंगाजी समाधि स्थल से बेडिय़ा नागरबेड़ा,तितली पार्क, हनुमंतिया ,बोरिया माल जैसे पर्यटन स्थलों तक पर्यटकों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक नाव चलाने हेतु अनुमति की मांग की। कलेक्टर ने जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश अपर कलेक्टर अरविंद चौहान को दिए।
