CMO ने किया शासकीय अस्पताल का निरीक्षण

इटारसी। जिला प्रशासन द्वारा शासकीय कार्यालयों और सेवा संस्थाओं में व्यवस्था सुधार तथा कार्यों पर निगरानी रखने के निर्देशों के क्रम में, आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) श्रीमती रितु मेहरा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा और आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के समय सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरके चौधरी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद सीएमओ श्रीमती मेहरा ने बताया कि यह विजिट कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा के निर्देशों पर किया गया है। उन्होंने संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल में ज्यादातर चीजें व्यवस्थित मिली हैं। प्रतिदिन 500 से 800 तक की ओपीडी होने के बावजूद, उसकी तुलना में सफाई व्यवस्था बेहतर पाई गई। स्टाफ की उपस्थिति भी संतोषजनक थी। हालांकि, निरीक्षण के दौरान मैटरनिटी वार्ड की छत की मरम्मत कराने की आवश्यकता महसूस की गई। सीएमओ ने इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं और उम्मीद जताई है कि अगले साप्ताहिक विजिट तक यह काम पूरा हो जाएगा। सीएमओ ने अस्पताल प्रबंधन से बात कर उनकी समस्याओं को भी सुना। कुछ विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी पर चर्चा हुई, जिसके लिए रोगी कल्याण समिति के माध्यम से शासन को पहले ही मांग भेजी जा चुकी है। सीएमओ ने आश्वासन दिया कि वे भी जिला प्रशासन के माध्यम से यहां की जरूरतों को शासन के समक्ष रखेंगी, ताकि अस्पताल में सुविधाओं और स्टाफ की कमी को दूर किया जा सके।

Next Post

घरों और पंडालों में आज विराजे जायेंगे प्रथम पूज्य श्रीगणेश

Tue Aug 26 , 2025
रीवा।दस दिवसीय गणेश उत्सव को लेकर शहर से लेकर गांव तक भक्तिमय वातावरण बना हुआ है. गणेश उत्सव का आगाज बुधवार से होगा. घरो और पंडालो में प्रथम पूज्य श्रीगणेश विराजे जाएगे. मिट्टी और गोबर से निर्मित गणेश प्रतिमाओ को लेकर लोगो को प्रोत्साहित किया गया है. ज्यादातर मिट्टी से […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।