बेटियों को रानी अवंती बाई के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दें

सागर।मध्य प्रदेश के प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि सभी बेटियों को वीरांगना रानी अवंतिबाई के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी जाए। आज परिस्थितियां बदली हैं। आज बदली हुई परिस्थितियों में बेटियों को अच्छे संस्कार और अच्छी शिक्षा देकर निरंतर आंगे बढ़ाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करें। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल देवरी में वीरांगना रानी अवंतिबाई के 194वे जन्म जयंति के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध लड़ना चाहिए। उन्होंन कहा कि नशे के विरुद्ध मैंने जीवन भर संघर्ष किया उन्होंने कहा कि नशे जैसे सामाजिक बुराईयों के प्रति हमें मिलकर और एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में आंगे बढ़ने के लिए श्रम और संघर्ष की आवश्यकता है। हम बिना श्रम और संघर्ष के आंगे नहीं बढ़ सकते उन्होंने कहा कि युवाओं को श्रम और संघर्ष के सूत्र को आत्मसात करना चाहिए। सांसद दमोह संसदीय क्षेत्र राहुल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में श्रम करने के साथ साथ अच्छी शिक्षा भी ग्रहण करनी होगी। देवरी विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया ने कहा कि 1857 की क्रांति में वीरांगना रानी अवंतिबाई ने अंग्रेजों के विरुद्ध निरंतर संघर्ष किया। वीरांगना रानी अवंति बाई नारी शक्ति हैं हम उनके विचारों पर चलें यह आज की आवश्यकता है। बण्डा विधायक वीरेन्द्र सिह लोधी ने कहा कि समाज में शराब, मृत्युभोज जैसी कुरीतियों को पूर्णतः समाप्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। समारोह को पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पूरे बुन्देलखंड का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि 1842 में बुंदेलखंड में स्वतंत्रता संग्राम की क्रांति हुई थी जिसकी बहुत कम लोगों को जानकारी है। उन्होंने कहा कि हमारा समाज लोगों को जीवन देने का काम करता है। हमारी अर्थव्यवस्था ग्रामीण अर्थव्यवस्था है। हम अनाज उत्पादक समाज से हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लागों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के युवा जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं ऐंसे युवा खेती के साथ साथ अच्छी शिक्षा ग्रहण करें तथा कृषि आधारित उद्योग भी लगाकर आर्थिक सशक्तिकरण की ओर आंगे बढ़ें।

Next Post

बच्चों के चेहरे खिले, क्वीज में आकर्षक पुरुस्कार मिले

Sun Aug 24 , 2025
धार।विरासत शिक्षा एवं संरक्षण के लिए कार्यरत इंडियन नेशनल ट्रस्ट फार आर्ट एंड कल्चरल हैरिटेज अर्थात इंटेक intach द्वारा आज उत्कृष्ट विद्यालय में नगर स्तरीय हैरिटेज क्वीज का आयोजन किया गया। क्वीज में कक्षा 7 से 10 वी तक के पांच विद्यालयों के 75 बच्चों व शिक्षकों ने सहभागिता की। […]

You May Like