बच्चों के चेहरे खिले, क्वीज में आकर्षक पुरुस्कार मिले

धार।विरासत शिक्षा एवं संरक्षण के लिए कार्यरत इंडियन नेशनल ट्रस्ट फार आर्ट एंड कल्चरल हैरिटेज अर्थात इंटेक intach द्वारा आज उत्कृष्ट विद्यालय में नगर स्तरीय हैरिटेज क्वीज का आयोजन किया गया। क्वीज में कक्षा 7 से 10 वी तक के पांच विद्यालयों के 75

बच्चों व शिक्षकों ने सहभागिता की। जहाज महल, हिंडोला महल, रानी रूपमती व जलमहल टीमों के मध्य रोमांचक मुकाबला हुआ। क्वीज विजेताओं के नाम की घोषणा करते हुए इंटेक गव्हरनिंग काउंसिल के सदस्य व धार चैप्टर संयोजक डॉ दीपेंद्र शर्मा ने कहा कि क्वीज का उद्देश्य शिक्षा के साथ विरासत, संस्कृति मूर्त अमूर्त कला व्यक्तित्व को जानना है। बच्चों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया जो ईनाम के सही हकदार है। चयनित टीम के साथ ही दर्शक बच्चों ने भी जवाब देकर पुरुस्कार पाए। प्रथम स्थान पर हिंडोला महल की टीम के मयंक नलवाया व मोहम्मद जुबेर द्वितीय स्थान पर जहाज महल की टीम के अक्षरा ठाकुर आर्या शर्मा तृतीय स्थान पर रानी रूपमती टीम की निवेदिता व याशिका गेहलोद रही। सांत्वना स्थान पर टीम जलमहल नित्या राठौड व प्रेमलता सोलंकी रही। प्रतियोगिता के क्वीज मास्टर श्याम शर्मा सर व संयोजक श्रीमती रानी ठाकुर रही। राजेन्द्र राठौर सर, टिशा ठाकुर, रीना राठौर व योगिता देवड़ा बहन जी का टाइमर भूमिका में सराहनीय योगदान रहा।

बच्चों ने प्रथम चरण की 20 प्रश्नों के बाद 5 चरण की प्रश्नोत्तरी को सफलता पूर्वक पर करके राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की अहर्ता प्राप्त की। इंटेक आजीवन सदस्य हरिहरदत्त शुक्ल, डॉ साधना चौहान मंचासीन रहे।

हैरिटेज वाक

बच्चों को हैरिटेज वाक के रूप में लाल बाग परिसर की 1945 में बने धरोहर भवन विक्रम ज्ञान मंदिर व राणा बख्तावर सिंह व रविन्द्र नाथ टैगोर की प्रतिमा का इतिहास जाना। कई बच्चों ने पहली बार इन स्थलों को देखा व जिज्ञासाओं का समाधान पाया। आभार संयोजिका रीना ठाकुर ने व्यक्त किया। स्वल्पाहार में बच्चों को उनकी पसंद के चार सामग्री प्रदान की। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकी मक्कड़ ने दी।

Next Post

नप अध्यक्ष ने भाजपा को दिया झटका, थामा कांग्रेस का दामन

Sun Aug 24 , 2025
सुसनेर। भाजपा की नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसोदिया ने रविवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है. वे विधायक भैरोसिंह परिहार बापू और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ प्रेसवार्ता कर कांग्रेस में शामिल हो गई. कांग्रेस की सदस्यता लेते ही सभी कांग्रेसियों ने उनका स्वागत भी किया. स्मरण रहे […]

You May Like