मेडीजोन अस्पताल में बदमाशों ने पटके बम, मरीज, स्टाफ दहशत में आए

जबलपुर: विजय नगर थाना अंतर्गत मेडीजोन अस्पताल में बदमाशों ने बदमाशों ने बमबाजी कर दी। एक साथ तीन बम पटके जिससे मरीज और वहां का स्टाफ दहशत में आ गया वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि प्रमोद कुमार मिश्रा 45 वर्ष निवासी त्रिमूर्तिनगर गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेडीजोन अस्पताल विजय नगर में सीईओ के पद पर कार्यरत है, बीती रात लगभग 10-20 बजे वह अस्पताल के अंदर अपने काम में व्यस्त था, तभी अस्पताल के बाहर तेज धमाके की आवाज आने पर उसने एवं उसके स्टाफ ने बाहर निकल कर देखा, अस्पताल परिसर में 3 अज्ञात लड़के एक स्कूटर में बैठकर आये थे जो सुअरमार बम फैंक रहे थे तीनों लड़कों ने अस्पताल परिसर में तीन सुअरमार बम फैंके एवं भाग गये। किसी को क्षति नहीं पहुॅची।

Next Post

काशी रुद्रास ने कानपुर सुपरस्टार्स को 24 रन से हराया

Wed Aug 20 , 2025
लखनऊ (वार्ता) यूपी टी20 लीग के चौथे मुकाबले में काशी रुद्रास ने मंगलवार को क्रिकेट के हर विभाग में कानपुर सुपरस्टार्स को बौना साबित करते हुये 24 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम पर काशी रुद्रास ने पहले खेलते हुये तीन विकेट पर 201 रन बनाये जिसके जवाब में कानपुर […]

You May Like