काशी रुद्रास ने कानपुर सुपरस्टार्स को 24 रन से हराया

लखनऊ (वार्ता) यूपी टी20 लीग के चौथे मुकाबले में काशी रुद्रास ने मंगलवार को क्रिकेट के हर विभाग में कानपुर सुपरस्टार्स को बौना साबित करते हुये 24 रन से हरा दिया।

इकाना स्टेडियम पर काशी रुद्रास ने पहले खेलते हुये तीन विकेट पर 201 रन बनाये जिसके जवाब में कानपुर सुपरस्टार्स निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 177 रन ही बना सकी। कानपुर सुपरस्टार्स की मौजूदा संस्करण में लगातार यह दूसरी हार है।

काशी रुद्रास की ओर से अभिषेक गोस्वामी 52 गेंदो पर सर्वाधिक 84 रन बनाये। उन्होने उवैस अहमद (48) के साथ 96 रनो की भागीदारी निभायी। बाद में विकेटकीपर बल्लेबाज उपेन्द्र यादव ने मात्र 19 गेंदो पर 45 रन ठोक कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे कानपुर सुपरस्टार्स के बल्लेबाजों में आत्मविश्वास की कमी नजर आयी। शौर्य सिंह और यशु प्रधान के तौर पर सलामी जोड़ी मात्र सात रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गयी। हालांकि एक छोर पर आदर्श सिंह (100 नाबाद) ने गजब का उत्साह दिखाते हुये एक छोर पर खूंटा गाड़ दिया मगर दूसरे छोर पर उन्हे साथी बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिला। आदर्श अंत तक क्रीज पर डटे रहे। उन्होने 59 गेंद खेलकर नौ चौके और पांच छक्के लगाये। कप्तान समीर रिजवी (25) ने हालांकि कुछ समय तक क्रीज पर डटे रहने का साहस दिखाया।

कानपुर के बल्लेबाजों को सस्ते में आउट करने का श्रेय सुनील कुमार (25 रन पर तीन विकेट) और अटल बिहारी राय (33 रन पर दो विकेट) को जाता है। उनके अलावा शिवम मावी,करन शर्मा और रिषभ राजपूत को एक एक विकेट मिला।

 

Next Post

मटकी फोड़ देखने गई युवाओं की टोली भिड़ी, चले हथियार, पांच घायल

Wed Aug 20 , 2025
जबलपुर‌: ओमती थाना अंतर्गत मालवीय चौक मटकी फोड़ देखने गई युवाओं की टोली आपस में भिड़ गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, धारदार हथियार भी चले, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया।पुलिस ने […]

You May Like