सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र के टिकुरिया टोला में रहने वाले एक ट्रक ड्राइवर के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों रुपए कीमत के गहने चोरी कर लिए। शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट पुलिस के पास की गई है। रिपोर्ट करने वाली ज्योति गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह मायके चली गई थीं।
उनके पति ट्रक ड्राइवर हैं, इसलिए वह बाहर थे। मायके से लौटने पर पता चला कि घर के ताले तोड़कर अलमारी से गहनों की चोरी कर ली गई। चोरी गए गहनों में पायल, बिछिया, चांदी चूड़ी, सोने का हार, झुमकी, मनचली, 40 हजार रुपए नकद और चांदी की 4 अंगूठी चोरी हुई हैं।
