ग्वालियर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दूसरी बार में हुई लैंडिंग

ग्वालियर। महाराजपुरा एयरपोर्ट पर आज दोपहर बड़ा हादसा टल गया. एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे प्लेन की लैंडिंग में दिक्कत आने लगी. प्लेन में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि लैंडिंग के समय फ्लाइट अचानक झटके खाने लगी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई. यह प्लेन बंगलुरु से ग्वालियर आ रहा था. लैंडिंग के समय ही इसमें तकनीकी खामी आ गई.

हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को पहले प्रयास में सुरक्षित नहीं उतारा. फिर दूसरे अटेम्प्ट में सुरक्षित लैंडिंग कराई जा सकी. प्लेन की लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस तो ली, लेकिन एयरलाइन की सर्विस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. यात्रियों का आरोप है कि तकनीकी खामी के चलते उनकी जान जोखिम में थी और विमान कंपनी ने सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही बरती है. लैंडिंग से पहले विमान आसमान में एक तरफ झुक गया। विमान के भीतर यात्रियों में घबड़ाहट और अफरातफरी मच गई। विमान ने बाद में सुरक्षित लैंडिंग कर ली। विमान से उतरने के बाद यात्रियों ने एयर इंडिया और एयरपोर्ट अथॉरिटी पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। एयर इंडिया और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस संबंध में अब तक कुछ प्रतिक्रिया नहीं दी है। फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे।

Next Post

चावल-गेहूं महंगा, दालों-खाद्य तेलों में घट-बढ़, चीनी मजबूत

Sat Aug 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल की औसत कीमतों में तेजी रही। गेहूं और चीनी भी महंगे हुये जबकि खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुख देखने को मिला। घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 14 रुपये […]

You May Like