नयी दिल्ली, 16 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल की औसत कीमतों में तेजी रही। गेहूं और चीनी भी महंगे हुये जबकि खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुख देखने को मिला।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 14 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर 3,785.57 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं भी 14 रुपये की बढ़त के साथ 2,854.79 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका। आटा चार रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ और 3,309.36 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।
सरसों तेल औसतन 71 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। मूंगफली तेल में 142 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। वनस्पति भी 147 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ। पाम ऑयल 35 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सूरजमुखी तेल में 109 रुपये की तेजी रही। सोया तेल 20 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ।
दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत नौ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल 76 रुपये महंगा हुआ, जबकि तुअर दाल की कीमतों में टिकाव रहा। उड़द दाल में 60 रुपये प्रति क्विंटल की नरमी रही। मूंग दाल 34 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ।
गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ के औसत भाव 37 रुपये प्रति क्विंटल चढ़े। चीनी भी 20 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।
