राजगढ़ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 22 डायल-112 वाहन हुए रवाना

राजगढ़:जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री का संदेश पहली बार एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारित हुआ।
समारोह में सांसद रोडमल नागर, विधायक अमर सिंह यादव, विधायक हजारीलाल दांगी, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया, जिला भाजपा अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, महिला पुलिस, नगर सेना, स्काउट दल, रेडक्रॉस दल और महिला सशक्तिकरण के शौर्य दल ने आकर्षक प्रदर्शन किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गीत, नृत्य और सामूहिक पीटी का प्रदर्शन हुआ। उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

परेड प्रतियोगिता में सीनियर डिवीजन में प्रथम स्थान महिला पुलिस बल ने प्राप्त किया, वहीं जूनियर डिवीजन में स्काउट दल उत्कृष्ट विद्यालय राजगढ़ विजेता रहा। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय राजगढ़ प्रथम स्थान पर रहा।इस अवसर पर डायल-112 की 22 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुकेश पिपलोटिया ने किया।

Next Post

CM ने पुलिस एवं जेल के अधिकारियों को वीरता व सेवा पदकों से किया सम्मानित

Fri Aug 15 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस, जेल एवं होमगार्ड के अधिकारी-कर्मचारियों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदकों से सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्य की सुरक्षा और सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों के कार्यों की सराहना […]

You May Like