अंबेडकर विवाद: 15 अक्टूबर क़ो लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, अनिल मिश्रा के घर तैनात किया सुरक्षा गॉर्ड

ग्वालियर: भारत रत्न डॉ. अंबेडकर पर वकील अनिल मिश्रा की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को 15 अक्टूबर को देख लेने की चेतावनी के बीच पुलिस और प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कड़ी तैयारी की है. आज जिले के सभी थानों में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला.एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बीती रात पुलिस लाइन में 500 के बल को अचानक प्वॉइंट देकर बुलाया और क्विक रिस्पांस को परखा.

एसएसपी ने बताया कि अभी तक 15 अक्टूबर की अवधि में किसी भी कार्यक्रम के लिए न किसी ने मंजूरी मांगी है और न प्रशासन ने दी है. चंबल के 5 जिलों में 30 चेकिंग नाकों पर बल तैनात कर चेकिंग शुरू कर दी गई है।वकील अनिल मिश्रा के घर सुरक्षा गॉर्ड तैनात कर दिया गया है।गौरतलब है पुलिस और प्रशासन ने 2 अप्रैल 2018 क़ो हुई घटना क़ो ध्यान में रखते हुए इस बार इससे निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है. सुरक्षा के लिए 4 अतिरिक्त कंपनी मांगी गई हैं। सोमवार को 700 का अतिरिक्त बल शहर में आ भी गया है.

आधी रात 60 गाड़ियों के काफिले के साथ पुलिस ने पूरे शहर में किया फ्लैग मार्च आधी रात 60 गाड़ियों के काफिले के साथ पुलिस एसएसपी सहित सभी अधिकारियों ने मिलकर पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया. इससे पहले, पुलिस प्रशासन के साथ बैठकों में भी सभी पक्षों ने शांति रखने व कोई कार्यक्रम न करने का भरोसा दिया है. इसके बाद भी पुलिस और प्रशासन सतर्क है.

Next Post

पानी और सीवर शुल्क में भारी वृद्धि की खबरों पर महापौर ने आपत्ति जताई

Tue Oct 14 , 2025
ग्वालियर: नगर निगम द्वारा पानी और सीवर शुल्क में भारी वृद्धि की खबरों पर महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने आपत्ति जताते हुए नगरीय प्रशासन विभाग को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रमुख सचिव एवं आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, भोपाल को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि शुल्क […]

You May Like