राशिफल-पंचांग : 15 अगस्त 2025

पंचांग 15 अगस्त 2025:-

रा.मि. 24 संवत् 2082 भाद्रपद कृष्ण सप्तमीं भृगुवासरे रात 12/58, अश्विनी नक्षत्रे दिन 9/48, गण्ड योगे दिन 1/15, विष्टि करणे सू.उ. 5/32 सू.अ. 6/28, चन्द्रचार मेष, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.

—————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 15 अगस्त 2025

वर्ष के प्रारंभ में भवन संबंधी विवाद का सामना करना पड़ेगा, व्यर्थ वाद विवाद से मतभेद बढ़ेगा, वर्ष के मध्य में रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी, व्यापार व्यवसाय में प्रगति होगी, राज सम्मान एवं मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यापार में प्रगतिहोगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख प्राप्त होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मनोबल में वृद्धि होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को मान प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक कार्योमें सफलता प्राप्त होगी.

—————————————————

आज का भविष्य- शुक्रवार 15 अगस्त 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक चंचल तथा मिलनसार होगा, नेतृत्व करने की क्षमता होगी, किसी तरह की उच्च शिक्षा का ज्ञाता होगा, नौकरी अच्छी रहेगी, आय से एक से अधिक साधन उपलब्ध होगें, माता पिता का भक्त होगा.

—————————————————

मेष- ले देकर काम कराने की योजना सफल होगी, वैचारिक गतिरोध दूर होगें, नवीन वस्त्राभूषण आदि की प्राप्ति होगी, साहसिक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी.

वृषभ- कारोबारी यात्रा सफल होगी, श्रम एवं प्रयास करने पर अच्छी सफलता मिलेेगी, लाभ प्राप्त होगा, अनावश्यक कार्यों में न उलझे.

मिथुन- आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेगें, जमिथुन जायजाद एवं सुख समृद्धि में वृद्धि होगी, लेखन अध्ययन के कार्यों में रूचि रहेगी, धार्मिक प्रवास का योग है.

कर्क- वाणी दोष से विवाद पैदा हो सकता है, अत्यधिक भरोसा न करें, लेखन एवं अध्ययन के कार्यों में दिन अनुकूल रहेगा, सफलता प्राप्त होगी.

सिंह- युवाओं को अच्छी सफलता मिलेगी, कोर्ट कचहरी आदि के कार्यों में सफलता मिलेगी, व्यापार व्यवसाय में प्रगति होगी.

कन्या- नई जिम्मेदारी आने से परेशानी हो सकती है, गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें, अधिकारियों की अनुकूलता रहेगी, व्यर्थ के विवाद से बचें.

तुला- रोक टोक के चलते कार्य स्थल पर विवाद संभव है, माता पिता का सहयोग कामकाज में सहायक रहेगा, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें.

वृश्चिक- व्यापारिक साझेदारी लाभदायी रहेगी, शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी, मनोवांछित सफलता मिलेगी, आगन्तुकों के आने से हर्ष होगा.

धनु- किसी की सिफारिश से अटके काम आसानी से पूरे होगें, राजनैतिक क्षेत्र में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी, उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा.

मकर- नाराज चल रहे लोगों को मनाना मुश्किल होगा, नये लोगों के साथ संपर्क एवं मेलजोल बढ़ेगा, आकस्मिक रूके कार्य बनेंगे, मान सम्मान प्राप्त होगा.

कुम्भ- सोचा कार्य किसी की मदद से पूरा होगा, आकस्मिक खर्च में वृद्धि होगी, अतिथि आगमन होगा, मनोरंजन आदि में खर्च होगा.

मीन- कानूनी मामलों में व्यस्तता रहेगी, नियोजित कार्य में सफलता मिलेगी, मन में हर्ष रहेगा, नवीन उपहार आदि की प्राप्ति होगी.

—————————————————

व्यापार-भविष्य:

भाद्रपद कृष्ण सप्तमीं को अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से गेहूं, जौ, चना, बाजरा आदि में मंदी का रूा रहेगा, गुड, खांड, शक्कर, कालीमिर्च, धनिया, अलसी, अरंडी में नरमीं रहेगी. भाग्यांक 9064 है.

—————————————————

Next Post

नासिक: सुखोई विमान की ध्वनि की गड़गड़ाहट से टूटीं घरों की खिड़कियां

Fri Aug 15 , 2025
नासिक, (वार्ता) महाराष्ट्र में नासिक की डिंडोरी तहसील के 25 किलोमीटर के इलाके में आज दोपहर अचानक तेज़ आवाज़ आई जिससे कुछ घरों की खिड़कियां भी टूट गईं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। शुरुआत में आवाज़ के सही कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। डिंडोरी […]

You May Like