डायल 100 का शहर में नया रूप, अब बनेगी डायल 112

जबलपुर: जन-सुरक्षा को नया आयाम देने के लिए डायल 100 अब डायल 112 के रूप में काम करेगी। जिले में पहले 45 वाहन थे, जो अब 47 नए हाईटेक वाहनों में बदलकर 15 अगस्त के बाद सड़कों पर दौड़ेंगे। इनमें डेटा एनालिटिक्स, रीयल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग, डैशबोर्ड कैमरा और बॉडी वॉर्न कैमरे जैसी सुविधाएं होंगी।

डायल 112 पर अब पुलिस, स्वास्थ्य, एम्बुलेंस, अग्निशमन, महिला हेल्पलाइन, साइबर क्राइम, रेल मदद, हाईवे एक्सिडेंट, प्राकृतिक आपदा और चाइल्ड हेल्पलाइन समेत सभी आपात सेवाएं एक नंबर से मिलेंगी। नए सिस्टम में 100 एजेंट वाला आधुनिक कॉन्टैक्ट सेंटर, डिस्पैच यूनिट और मोबाइल ऐप्स भी शामिल होंगे। पनागर और सिहोरा में भी अब इनकी तैनाती होगी।

Next Post

कल 15 अगस्त पर 20 कैदी होंगे आजाद, इनमें एक महिला भी शामिल

Thu Aug 14 , 2025
इंदौर: स्वतंत्रता दिवस पर शहर की सेंट्रल और जिला जेल के 20 कैदियों के लिए भी आजादी की सुबह लेकर आएगी. हत्या, गंभीर मारपीट और अन्य संगीन अपराधों में दोषी ठहराए गए ये कैदी लंबे समय से आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे. अच्छे आचरण और शासन द्वारा तय […]

You May Like