ग्वालियर:भारतीय जनता पार्टी रविदास मंडल द्वारा आज पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा के मुख्य आतिथ्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर अशोक शर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान का प्रतीक है और इसे ऊंचा बनाए रखना हमारा दायित्व है। रविदास मंडल की रैली उरवाई गेट से प्रारंभ हुई एवं शब्दप्रताप आश्रम, बहोड़ापुर, रामदास घाटी, शिंदे की छावनी होते हुए फूलबाग मैदान पहुंचकर भाजपा महानगर की मुख्य रैली में सम्मिलित हो गई।
तिरंगा यात्रा में हजारों बाइक चल रही थी। जिसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया कर रहे थे। वहीं इस तिरंगा यात्रा में मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।सभी मंडलों की तिरंगा यात्राएं फूलबाग चौराहा पर एकत्रित हुई । जहां से तिरंगा यात्रा हजारों बाइकों के साथ नदीगेट, जयेंद्रगंज चौराहा हाई कोर्ट गस्त का ताजिया दौलतगंज होते हुए लाल बाल पाल की प्रतिमा पर पहुंची। जहां पर इस तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस तिरंगा यात्रा का पूरे मार्ग पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सबसे आगे डीजे चल रहे थे जिन पर देशभक्ति गीत बज रहे थे वहीं कार्यकर्ता भारत माता की जय के गगनभेदी उद्घोष करते हुए चल रहे थे।
