
झाबुआ।आजाद चौक स्थित श्री गौवर्धननाथ मंदिर में 16 अगस्त को श्री कृष्ण जन्मोत्सव और 17 अगस्त को नंद उत्सव मनाया जाएगा। ट्रस्ट, यमुना महिला मंडल, सखी मंडल और नवयुवक मंडल द्वारा आयोजन होंगे। जन्मोत्सव पर सुबह मंगला आरती, पंचामृत अभिषेक, श्रृंगार दर्शन और मध्यरात्रि महाआरती होगी। मंदिर फूलों व विद्युत सज्जा से सजेगा। नंद उत्सव में सेवक नंद बाबा, यशोदा व गोपियों की वेशभूषा में बाल लीलाओं की झांकियां प्रस्तुत करेंगे। भक्तों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
