खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन, ट्रिनिटी कान्वेंट ने जीते दो खिताब

विदिशा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में विदिशा ब्लॉक के दस स्कूलों से कुल 170 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेल परिसर में आयोजित यह मुकाबला अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में बालक-बालिका वर्ग में संपन्न हुआ।

अंडर-14 वर्ग में ट्रिनिटी कान्वेंट स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल में साकेत स्कूल के विरुद्ध हुए मुकाबले में आयुष्मान राजपूत के निर्णायक गोल की बदौलत ट्रिनिटी विजेता बनी।

अंडर-17 वर्ग भी बेहद रोमांचक रहा। फाइनल मुकाबला ट्रिनिटी कान्वेंट और वात्सल्य स्कूल के बीच खेला गया, जो पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा। यहां ट्रिनिटी स्कूल ने दमदार खेल दिखाते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

कोच रविकांत नामदेव ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

समापन अवसर पर ब्लॉक खेल अधिकारी अंबेश सोनी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Next Post

सूचना बगैर बुलाई बैठक पर नाराज़गी, पार्षदों ने की PIC बैठक निरस्त करने की मांग

Thu Aug 7 , 2025
विदिशा। बस स्टैंड स्थित नगर पालिका के पुराने भवन में बुधवार को नगर पालिका की पीआईसी (कार्यपालिका समिति) की बैठक आयोजित की गई, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गुरुवार को नगर पालिका के पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों ने बैठक को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर […]

You May Like