
आलीराजपुर । श्रावण माह ×ð´ सोरवा रोड स्थित असाड़ा राजपूत समाज द्वारा संचालित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग का बारह ज्योतिर्लिंगों के स्वरूप में भव्य आकर्षक श्रृंगार किया गया। समाज के मीडिया संयोजक उमेश वर्मा कछवाहा ने बताया कि विभिन्न प्रकार के सुगन्धित फूलों,माला से, परिधान से कैलाश पर्वत के स्वरूप में 12 ज्योतिर्लिंग में शिवलिंग का काफी ऊँचा एवं आकर्षक भव्य श्रृंगार किया गया। शिव भजन मंडल एवं महिला भजन मंडल ने भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी।श्रृंगार पूजा में समाज के सक्रिय समाजसेवी हेमन्तसिंह सिसोदिया, सतीशसिंह भाटी, भैरूसिंह एम चौहान, हिरेंद्र सिंह चावड़ा, मंदिर समिति अध्यक्ष अश्विन आर पंवार, दीपक सिंह सिसोदिया, जितेंद्रसिंह वाघेला, वीरेंद्रसिंह वाघेला, पुजारी विजयशंकर शुक्ला एवं राजू शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।
