
कटनी। माधव नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे पर न्यू पीरबाबा के समीप बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक और ट्रक में भिड़ंत हो गई जिससे बाइक सवार दो युवको की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवकों के सिर धड़ से अलग हो गए। घटना की जानकारी लगते ही माधव नगर पुलिस व यातायात पुलिस घटना स्थल पहुंचे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस द्वारा मृतकों के शव जिला अस्पताल भेज दिये गये। जानकारी अनुसार युवक विजयराघवगढ के ग्राम ऊबरा के आदित्य चतुर्वेदी व शुभांग मिश्रा हैं। पुलिस द्वारा मौके से जाम खुलवा कर आवागमन सुगम किया गया।
माधवनगर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
