कमिश्नर ने रीवा-सतना के लिये मांगी खाद की दो-दो रैक

रीवा।कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद ने संभाग में खाद की उपलब्धता तथा वितरण की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि व्यवस्थित ढंग से उपलब्?धता के अनुसार किसानों को खाद का वितरण करें ताकि कहीं भी अप्रिय स्थिति निर्मित न हो.

कमिश्नर कार्यालय में आमंत्रित बैठक में कमिश्नर ने कहा कि संभाग में समय से पूर्व वर्षा होने से किसानों ने बोनी कर दी है और उन्हें खाद की आवश्यकता भी है. संभाग के डबल लाक में उपलब्ध खाद को किसानों के मध्य वितरित किये जाने के लिये व्यवस्था बनाकर वितरण करायें. साथ ही यह सुनिश्चित करें कि जरूतमंद सभी किसानों को खाद मिल सके. कमिश्नर ने बैठक में ही भोपाल से खाद की उपलब्धता के लिये फोन से मांग की तथा रीवा व सतना जिले के लिए दो-दो रैक भेजने की अनुरोध किया. कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि खाद की मांग अधिक है और उस अनुपात में उपलब्धता कम है अत: वितरण में अनुपातिक व्यवस्था बनायें. उन्होंने समिति के मैनेजर से भी फोन पर खाद की उपलब्धता व वितरण की जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर बताया गया कि संभाग में धान की 77 प्रतिशत व अन्य फसलों की 78 प्रतिशत बोनी हो चुकी है. लक्ष्य के अधिक बीज का वितरण भी किया जा चुका है. बैठक में संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय, संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी सहित कृषि, मार्फेड, सहकारिता एवं जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक उपस्थित रहे.

Next Post

केरल के राज्यपाल और राज्य सरकार से कुलपति नियुक्ति संबंधी विवाद सुलझाने का आग्रह

Wed Jul 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 जुलाई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि नियमित प्रक्रिया के माध्यम से स्थायी कुलपतियों की नियुक्ति होने तक केरल के कुलाधिपति (राज्यपाल) कानून के अनुसार वर्तमान कार्यवाहक कुलपतियों को पद पर बने रहने या अस्थायी रूप से नए कुलपतियों की नियुक्ति करने की अनुमति देने […]

You May Like