शतरंज में सेंट मैरी स्कूल ने रचा इतिहास

सीहोर. जिले में प्रथम बार किसी शतरंज प्रतियोगिता का परिणाम ऑनलाइन प्रदर्शित किया गया. यह प्रतियोगिता सेंट मैरीज रेसिडेंशियल हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा आयोजित की गई. जिसमें कुल 131 विद्यार्थियों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर उपस्थित थे.

आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्य बाबू एंटनी और डायरेक्टर मनीष तिवारी का अहम योगदान रहा. आयोजन महिमा शर्मा की निगरानी में संपन्न हुआ. उन्होंने बताया कि सेंट मैरीज स्कूल की यह पहल न केवल विद्यार्थियों को एक नई दिशा देने वाली रही, बल्कि जिले में पहली बार शतरंज प्रतियोगिता के परिणाम को ऑनलाइन दिखाकर नवाचार की मिसाल पेश की. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उषा टेकाम मैडम जिला मंडी कार्यालय की हेड क्लर्क एवं सलनी मैडम पूर्व शिक्षिका, सेंट मैरीज स्कूल की उपस्थिति रही. प्रतियोगिता का संचालन कपिल मालवीय, पूजा मालवीय, शुभम विश्वकर्मा, आयुष नगिना ने किया.

 

Next Post

सड़क पर गड्डों के कारण वाहन चालक हो रहे घायल

Tue Jul 29 , 2025
बमूलिया।समीपस्थ ग्राम बमूलिया-बडऩगर रोड़ इन दिनों बड़े और गहरे गड्ढों में तब्दील होता जा रहा है. जिससे आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. पिपलिया मीरा से शिकारपुर तक के इस रोड़ में सबसे ज्यादा हालत बडऩगर और बमूलिया के बीच खराब देखी जा सकती है. जिला […]

You May Like