पाँचवी पास आरोपी मोबाइल चोरी करने के बाद कर देते थे खाता खाली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रीवा। झारखंड से रीवा और सतना का सफर करने वाले पांचवी पास आरोपी केवल मोबाइल चोरी करने के लिए लंबा सफर तय करते थे और मोबाइल मिलने के बाद खाता खाली कर देते थे. कई शिकायत होने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने निगरानी की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

मोबाइल चोरी की घटना के बाद खाते से पैसा निकालने की शिकायत लोगों के द्वारा सिटी कोतवाली थाने में की गई थी, पुलिस को समझते देर नहीं लगी कि यह मामला मोबाइल चोरी का नहीं है. आरोपी अक्सर सब्जी मंडी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में घटना को अंजाम देते थे पुलिस ने निगरानी बढ़ाई जिसके बाद दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं जो चोरी के मिले. इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि आरोपी राजा कुमार महतो और शेखर यादव निवासी साहिबगंज झारखंड के निवासी हैं और मोबाइल चोरी करके पैसा निकालने का हुनर बखूबी जानते हैं.

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पांचवी पास है और झारखंड से रीवा सतना सहित आसपास के इलाकों में मोबाइल चोरी का काम करते थे. मोबाइल मिलते ही वह उसमें संबंधित व्यक्ति की गूगल आईडी, की जानकारी लेने के बाद पेटीएम, गूगल पे या किसी भी मनी ट्रांसफर ऐप का पासवर्ड फॉरगेट पासवर्ड के माध्यम से निकाल लेते हैं और खाता खाली करने के बाद चलती ट्रेन से ही मोबाइल को फेंक देते थे. पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने कई अन्य मामलों के संबंध में भी जानकारी एकत्रित की है जिस पर आगे कार्यवाही जारी है फिलहाल आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है.

Next Post

देवरा में हादसा, कन्वेयर बेल्ट का पट्टा टूटने से एक मजदूर की मौत

Thu Apr 9 , 2026
सिंगरौली। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरा ग्राम स्थित कन्वेयर बेल्ट साइडिंग में कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देवरा के समीप टीएचडीसी कंपनी का कन्वेयर बेल्ट का कार्य चल रहा था कि […]

You May Like

मनोरंजन