रिश्तेदार ही निकला बलात्कारी 

नीमच। एसपी अंकित जायसवाल के निर्देशन, एएसपी नवलसिंह सिसौदिया एवं सीएसपी किरण कीरण चौहान के मार्गदर्शन तथा बघाना थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नाबालिग पीडि़ता के साथ बलात्कार कर गर्भवती करने वाले अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त की गई है।

थाना बघाना पर उपस्थित होकर अज्ञात आरोपी के विरूद्व उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती कर देने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई।

नाबालिग बालिका संबंधी अपराध होने से एसपी अंकित जायसवाल द्वारा थाना प्रभारी बघाना को नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार करने वाले अज्ञात आरोपी की पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। थाना प्रभारी बघाना द्वारा प्रकरण में बेसिक पुलिसिंग के माध्यम से पीडि़ता एवं पीडि़ता के परिवार के सभी सदस्यों से पृथक-पृथक बारिकी से पुछताछ कर आरोपी के बारे में पतारसी की गई। अज्ञात आरोपी के नाम का खुलासा होने पर पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में पीडि़ता के मामा के लडक़े को मुखबिर तंत्र एवं तकनिकी विशलेषण के आधार पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। उक्त प्रकरण में सायबर सेल नीमच का भी विशेष योगदान रहा ।

Next Post

शिवना नदी का सौंदर्यकरण और सड़क परियोजनाओं के लिए मंदसौर को 74 करोड़ की सौगात

Sat Jul 26 , 2025
मंदसौर।शिवना नदी का अब नया स्वरूप देखने को मिलेगा। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत मंदसौर को 74 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं मिली हैं, जो विधायक विपिन जैन के प्रयासों से संभव हुईं। शिवना नदी के घाट निर्माण, सौंदर्यकरण, रिटर्निंग वॉल और लाइटिंग के लिए 12.32 करोड़ […]

You May Like