
उज्जैन। तराना के समीप ग्राम में घरेलू विवाद के बाद ग्रामीण ने अपने पुत्र को पीटा और घर में आग लगा दी। आरोपी पिता अलमारी में रखे नगदी रुपए और एक किलो चांदी निकालकर अपने साथ ले गया। घर के बाहर खड़े दामाद के लोडिंग वाहन में भी तोडफ़ोड़ कर दी। तराना थाना पुलिस ने बताया कि कल समीप के ग्राम बघेरा में रहने वाले सचिन सोलंकी और उसके पिता सुरेश सोलंकी के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते सुरेश ने सचिन को बुरी तरह से पीटा तथा घर में आग लगा दी। सुरेश ने अलमारी में रखे नगदी और 1 किलो चांदी निकाल ली। सचिन ने विरोध किया तो वह उसे पीटना लगा और घर से बाहर निकला तथा मोटरसायकल और अपने दामाद के लोडिंग वाहन में भी तोडफ़ोड़ मचाई । आरोपी सुरेश ने काफी देर तक हंगामा मचाया और इसके बाद फरार हो गया। सुरेश ने घटना की शिकायत तराना थाना पुलिस को की। सचिन ने बताया कि उसके पिता सुरेश अच्छी व्यवहार नहीं करने का आरोप लगाकर आए दिन विवाद करते हैं और मारपीट करते हैं। कल भी उन्होंने उसे पीटा और घर में आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी सुरेश की तलाश कर रही है।
