भील समाज के 479 प्रतिभावानों का भव्य सम्मान, मंत्री डिंडोर बोले शिक्षा है राष्ट्र की नींव

झाबुआ। भील महासंघ द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं व 12वीं में 75% से अधिक अंक लाने वाले एवं मप्र लोक सेवा आयोग से चयनित 479 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि गुजरात सरकार के जनजातीय विकास मंत्री कुबेर भाई डिंडोर ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र के उत्थान की नींव है और भील समाज के युवा अब देशभर में नाम रोशन कर रहे हैं। समारोह में राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री कनकमल कटारा एवं मप्र की मंत्री निर्मला भूरिया भी उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या भील आदि महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष गुमानसिंह डामोर ने की। अतिथियों ने सम्मानित विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व भील महासंघ का दुपट्टा प्रदान किया। मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि सरकार शिक्षा व विकास के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। समारोह में युवा शिक्षाविद अन्नू डामोर ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। आयोजन में जिलेभर से प्रतिभागी शामिल हुए। संचालन सुप्रिया मेड़ा व कमलेश बिलवाल ने किया। समारोह में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ सहित कई कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Next Post

श्रावण मास की दूसरी महासवारी कल धूमधाम से निकलेगी

Sun Jul 20 , 2025
ओंकारेश्वर । श्रावण मास की दूसरी महासवारी कल धूमधाम से निकलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराह्न 3.00 बजे ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर सजी हुई पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे 51 ढोलक के साथ ओंकारजी महाराज मंदिर से निकलेंगे शंकराचार्य चौक से होकर कोटितीर्थ घाट पर पहुंचेगी। विद्वान […]

You May Like