1900 किलो महुआ लाहन और शराब बरामद

इंदौर. जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने बीते एक सप्ताह में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. अभियान के तहत जिलेभर में छापामार कार्रवाई करते हुए 75 प्रकरण दर्ज किए. कार्रवाई के दौरान 311 लीटर देशी विदेशी शराब, करीब 1900 किलो महुआ लाहन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है, जब्त सामग्री की कीमत लगभग 3.5 लाख रुपए बताई जा रही है.

जिला उडऩदस्ता प्रभारी देवेश चतुर्वेदी और कंट्रोल रूम प्रभारी मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई इंदौर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कई ढाबों व बस्तियों में की गई. टीमों ने निरंजनपुर, बजरंग नगर, राऊ बायपास स्थित बल्ले-बल्ले ढाबा, राजा ढाबा, हातोद स्थित निहारिका ढाबा, रंगवासा, बिजलपुर, अपना पंजाबी ढाबा, वीर द महफिल, परदेशीपुरा स्थित आशियाना ढाबा, माणिक बाग, सोलसिंदा, अजनोद, मानपुर और तिल्लौर खुर्द जैसे क्षेत्रों में दबिश दी. अभियान के दौरान विनायक, रामस्वरूप, सिद्धांत, सागर, कमल, राजेश, सुशील, गोविंद, प्रेमचंद, अजय, लीलाबाई, गुरमीत, जसविंदर, फूलसिंह, नीतीश, रवि और मोंटी के साथ ही 50 से अधिक आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए. मामले में आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. विभाग की टीमें नियमित रूप से क्षेत्रों में भ्रमण कर निगरानी बनाए रखेंगी और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

बाल भिक्षावृत्ति करते मिले तीन बच्चों को पहुँचाया बाल पुनर्वास गृह

Wed Jul 16 , 2025
ग्वालियर। बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन के उद्देश्य से ग्वालियर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों व चौराहों पर पहुँचकर भिक्षावृत्ति करने वाले परिवारों को समझाया। साथ ही भिक्षावृत्ति न करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान तीन […]

You May Like