रज्जाक के भाई की दो दिन और बढ़ी रिमांड, बेटा- भतीजा समेत तीन गए जेल

जबलपुर:भोपाल जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक की गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद रिमांड पर लिया जिनसे लंबी पूछताछ हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अहम राज भी उगले। मंगलवार को रिमांड खत्म होने पर आरोपियों को ओमती पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से रज्जाक के भाई की दो दिन की और रिमांड की डिमांड पुलिस ने की जिस पर कोर्ट ने उसकी दो दिन की और रिमांड बढ़ाते हुए पुलिस को सौंप दिया जबकि बेटा और भतीजे समेत गुर्गें को जेल भेज दिया गया है।

विदित हो कि ओमती थाने में दर्ज धोखाधड़ी, धमकाने, अवैध हथियार समेत अन्य प्रकरणों में फरार सरफराज पिता अब्दुल रज्जाक 45 वर्ष निवासी रिपटा नया मोहल्ला, मोह. महमूद पिता अब्दुल वहीद 53 वर्ष निवासी रिपटा नया मोहल्ला थाना ओमती (अब्दुल रज्जाक का भाई) और सिवनी से ओमती व कटनी स्लिमनाबाद थाने में दर्ज अपराध में अजहर पिता रियाज 26 साल निवासी रिपटा नया मोहल्ला ओमती (अब्दुल रज्जाक का भतीजा) और मोह. सज्जाद पिता मोह. अब्बास 25 वर्ष रिपटा नया मोहल्ला ओमती को गिरफ्तार किया गया था।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 1 करोड से अधिक मूल्य की बीएमडब्ल्यू एवं मर्सडीज कार, पिस्टल एवं कारतूस जप्त की गई थी। पकड़े गए आरोपियों पर 50, 000 से अधिक का ईनाम घोषित था। पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में रज्जाक के फरार पुत्र सरताज के विदेशी ठिकानों को लेकर जुटाई गई जानकारी पर दुबई से लेकर तुर्की, बेंगलुरू और हैदराबाद तक कनेक्शन की जांच शुरू कर दी गई है। मद्दगारों से लेकर अवैध संपत्तियों का ब्यौरा भी जुटाया। मंगलवार को रिमांड खत्म होने पर सभी कोर्ट में पेश किया गया जहां से रज्जाक के बेटे सरफराज,भतीजे अजहर और मोह. सज्जाद को जेल भेज दिया गया है। जबकि भाई मोह. महमूद पिता अब्दुल वहीद 53 वर्ष को पूछताछ के लिए दो दिन की और रिमांड पर लिया गया है।

Next Post

नशे में धुत्त पति ने पत्नी को मारा चाकू

Wed Jul 16 , 2025
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत नया मोहल्ला में नशे में धुत्त पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।पुलिस के मुताबिक श्रीमति अंजली चक्रवर्ती 30 वर्ष निवासी नया मोहल्ला सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी वर्ष 2016 में नरेन्द्र […]

You May Like

Play sound