*लगभग चार हज़ार क्यूसिक पानी निकाला, निचले इलाकों में बसे गाँवों को किया सतर्क
ग्वालियर। तिघरा जलाशय के तीन गेट रविवार की रात खोले गए। गेट खोलने से पहले ही तिघरा की डाउन स्ट्रीम में बसे गाँवों को सतर्क कर दिया गया है। राजस्व विभाग की टीम लगातार निचले इलाके में बसे गाँवों पर नज़र रख रहीं हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान ने एहितयात बतौर एसडीआरएफ टीम को भी सतर्क कर दिया है। उन्होंने तिघरा जलाशय पर पिकनिक मनाने के लिए आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए हैं।
अधीक्षण यंत्री जल संसाधन राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार की रात तिघरा बांध के तीन गेट खोलकर लगभग चार हज़ार क्यूसिक पानी निकाला गया है। गेट खोलते समय अधीक्षण यंत्री चतुर्वेदी व कार्यपालन यंत्री पंकज सेंगर सहित जल संसाधन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
*ये हैं प्रभाव क्षेत्र वाले गाँव
ग्राम तिघरा, ग्राम कैथा, ग्राम तालपुरा, ग्राम महिदपुर, ग्राम पृथ्वीपुर, ग्राम कुलैथ, ग्राम अगरा भटपुरा, ग्राम दुगनावली व ग्राम तिलघना । मुरैना जिले के ग्राम पहाड़ी, ग्राम जखौदा व ग्राम बामोर भी तिघरा के डाउन स्ट्रीम में शामिल हैं।
