
बिजुरी। साईं कृपा कोल साइडिंग ने जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ की सारी हदें पार कर दी हैं। बिना एनओसी, बिना ईआईए रिपोर्ट और बिना बाउंड्री वॉल के कोयले का भंडारण और परिवहन खुलेआम जारी है। कपिलधारा कॉलोनी के लोग जहरीली धूल में जीने को मजबूर हैं। बच्चों का खेलना बंद, बुजुर्ग दवाओं पर आश्रित और प्रशासन केवल फाइलें देखने में व्यस्त है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की अनदेखी ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। जनता ने साइडिंग को तुरंत सील करने, जिम्मेदारों पर एफआईआर और स्वास्थ्य परीक्षण की मांग की है। बिजुरी के लोग अब इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनाक्रोश भड़क उठेगा।
