इंजीनियर सुनील तिवारी की एमडी ट्रांसको के पद पर पुनः नियुक्ति

जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन ने मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (एमपी ट्रांसको) के प्रबंध संचालक (एमडी) पद पर इंजीनियर सुनील तिवारी को पुनः नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आगामी छह माह की अवधि या चयन समिति के माध्यम से नियमित चयन होने तक — जो भी पहले हो — प्रभावी रहेगी।

इस संबंध में ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई द्वारा आज आदेश जारी किए गए। इंजी सुनील तिवारी ने आज पुनः प्रबंध संचालक का कार्यभार भी संभाल लिया है।

Next Post

सिंधिया कन्या विद्यालय में इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी फेयर 2025 आयोजित

Fri Jul 11 , 2025
ग्वालियर। सिंधिया कन्या विद्यालय में प्लेसमेंट एंड एलुमिनाई सैल द्वारा एक दिवसीय इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी फेयर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। संचालन करियर कॉउन्सलर उर्वशी पांडेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में देश विदेश की विभिन्न यूनिवर्सिटी के दल आए जिनमें यूनिवर्सिटी […]

You May Like