
भिंड। भिंड शहर एवं आसपास के इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई है। जिसकी वजह से बोवनी का काम रुक गया है। वहीं खेतों में पानी भर जाने से न तो ट्रैक्टर चल पा रहे हैं और न ही बीज बोने का काम हो पा रहा है। नतीजन किसान परेशानी में फंस गए हैं।
