दिनदहाड़े चोरी: दो शातिर चोर गिरफ्तार

इंदौर। विजयनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े सूने मकान में सेंध लगाकर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया 32 हजार का माल भी जब्त किया है, जिसमें एलईडी टीवी, साइकिल और पीतल की फिटिंग्स शामिल हैं।

32 वर्षीय फरियादी तपन अग्रवाल निवासी स्कीम नं. 54, विजयनगर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर से एमआई कंपनी की 32 इंच की एलईडी टीवी, फायरफॉक्स कंपनी की स्काई ब्लू साइकिल, और पीतल के नल, बोल्ट व पाइप चोरी कर लिए हैं। विजयनगर पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे दो संदिग्धों की पहचान हुई। 25 वर्षीय आशीष बौरासी पिता जगदीश बौरासी निवासी अनूप टॉकीज के पास तथा 21 वर्षीय सूरज जाटव पिता हरिराम जाटव निवासी लाला का बगीचा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से एलईडी टीवी, साइकिल व पीतल की फिटिंग्स समेत करीब 32 हजार का चोरी गया सामान बरामद किया है। मामले में एडीसीपी अमरेन्द्र सिंह का कहना है कि दोनों आरोपी शातिर है उनसे अन्य मामलों में भी पूछताछ जारी है।

Next Post

इंजीनियर के घर से ढाई लाख नगद, आभूषण चोरी

Wed Jul 2 , 2025
जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत टाउनशिप तिलहरी में चोरों ने साफ्टवेयर इंजीनियर के सूने घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए ढाई लाख नगद समेत सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए। पुलिस ने बताया कि सुहंस कुमार देव 30 वर्ष निवासी टाउनशिप तिलहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह […]

You May Like