नयी दिल्ली, 24 जून (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश में आपातकाल लागू होने के 50 साल पूरा होने पर मंगलवार को प्रदेश के सात जिलों में संगोष्ठियों का आयोजन किया और आपातक़ालीन बंदियों को सम्मानित किया।
राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित कार्यक्रमों के प्रदेश संयोजक विधायक गजेंद्र यादव और सह संयोजक राजीव बब्बर, पंकज जैन, विधायक हरीश खुराना और प्रदेश मंत्री सोना कुमारी हैं।
इस मौके पर नवीन शहादरा जिला कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक राजकुमार भाटिया ने जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार की उपस्थिति में सबको संबोधित किया और आपातकालीन बंदियों को सम्मानित किया।
वहीं, चांदनी चौक जिला कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में प्रदेश मंत्री विनोद बछेती ने जिला अध्यक्ष अतुल गर्ग की उपस्थिति में लोगों को संबोधित किया और आपातकालीन बंदियों को सम्मानित किया।
इसी तरह से करोल बाग जिला कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में भाजपा नेता राजीव बब्बर, जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र बब्बर की उपस्थिति में लोगों को संबोधित किया और आपातकालीन बंदियों को सम्मानित किया।
उत्तर पूर्व जिला कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में प्रदेश मंत्री किशन शर्मा ने जिला अध्यक्ष श्री यू. के चौधरी की उपस्थिति में आपातकालीन बंदियों को सम्मानित किया।
केशवपुरम जिला कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनिल गुप्ता ने जिला अध्यक्ष अजय खटाना की उपस्थिति में लोगों को संबोधित किया औऱ आपातकालीन बंदियों को सम्मानित किया।
वहीं, मयूर विहार जिला कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में भाजपा नेता महेन्द्र आहूजा ने जिला अध्यक्ष श्री विजेन्द्र धामा की उपस्थिति में आपातकालीन बंदियों को सम्मानित किया।
शाहदरा जिला में बाल मंदिर पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला संगोष्ठी में भाजपा नेता जय प्रकाश ने जिला अध्यक्ष दीपक गाबा की उपस्थिति में संगोष्ठी को संबोधित कर आपातकालीन बंदियों को सम्मानित किया।
